{"_id":"6830580307394454c20c4003","slug":"95-resource-persons-will-be-appointed-to-make-women-self-reliant-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-131882-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नियुक्त होंगी 95 रिसोर्स पर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नियुक्त होंगी 95 रिसोर्स पर्सन
Fri, 23 May 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 23 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
-परीक्षा पास करने पर नियुक्त होंगी बीआरपी-डीआरपी, महिलाओं को ज्ञान देने एवं कौशल निखारने का करेंगी काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। इसके लिए 95 बीआरपी तथा डीआरपी नियुक्त होंगी। यह महिलाओं के ज्ञान और कौशल काे निखारने का काम करेंगी।
बागपत में छह हजार स्वयं सहायता समूहों की 60 हजार महिला सदस्य हैं। इनमें काफी महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं, मगर काफी महिलाएं बेरोजगार हैं। काफी बेरोजगार महिलाओं में स्वरोजगार करने का जज्बा भी है, लेकिन सही जानकारी नहीं होने की वजह से कारोबार नहीं कर पा रहीं। इनकी स्वरोजगार की राह आसान करने के लिए अब उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रत्येक ब्लॉक पर 14 बीआरपी यानी कुल 84 बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) व 11 डीआरपी (डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन) नियुक्त की जाएंगी।
इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिलाओं की बीआरपी तथा डीआरपी पदों के लिए नियुक्ति होंगी। नियुक्ति के बाद इन्हें कार्य करने का प्रशिक्षण मिलेगा। इसके बाद बीआरपी तथा डीआरपी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन
महिलाओं काे दुग्ध उत्पादन, ब्यूटी पार्लर, जैविक सब्जी एवं अन्न उत्पादन तथा रोजगार करने की जानकारी देंगी। सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ उठाने की जानकारी देने का कार्य भी करेंगी। बीआरपी को प्रति व्याख्यान 750 रुपये तथा डीआरपी को प्रति व्याख्यान 2500 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा।
-- -- -- -- -
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार कराकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीआरपी तथा डीआरपी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लिखित परीक्षा के आधार पर इनका चयन होगा। अखिलेश कुमार चौबे, उपायुक्त, उप्र ग्रामीण अजीविका मिशन