फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धैर्य बनाए रखें और तनाव मुक्त होकर करें मतगणना : सीडीओ

धैर्य बनाए रखें और तनाव मुक्त होकर करें मतगणना : सीडीओ

Sat, 18 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
धैर्य बनाए रखें और तनाव मुक्त होकर करें मतगणना : सीडीओ
धैर्य बनाए रखें और तनाव मुक्त होकर करें मतगणना : सीडीओ
विज्ञापन

बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने विकास भवन सभागार में मतगणना अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। सभी प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। पोस्टल बैलेट पेपरों की होने वाली काउंटिंग के बारे में भी बताया गया। सभी को समय से मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया।

सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि 23 मई को लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी। मतगणना अधिकारी, सहायक और ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। गजेटेड अधिकारियों को मतगणना के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि तनाव मुक्त रहकर काउंटिंग करनी है। कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखेंगे। विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए एजेंट बने हुए हैं। उनसे किसी भी तरह से सवाल जवाब नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, वे गतगणना समाप्त होने तक मौजूद रहेंगे। दो शिफ्ट नहीं लगाई गई हैं। एक बार में ही सभी को काम खत्म करना है। उन्होंने बताया कि 11222 पोस्टल बैलेट भेजे गए थे, जिनमें से करीब 8000 प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी स्कैनिंग होगी। इसके लिए अलग टेबल बनाई गई है। आरओ के सामने पोस्टल बैलेट पेपर की काउंटिंग होगी। कोई भी कर्मचारी ऑपरेटरों को छोड़कर मोबाइल अपने साथ नहीं रखेंगे। अगर मतगणना के दौरान कोई बीमार होता है तो तभी कर्मचारियों को बदला जाएगा अन्यथा किसी की ड्यूटी नहीं हटेगी। डीडीओ हुब लाल ने भी विभिन्न जानकारियां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed