{"_id":"5cb8cd49bdec2213ec623c90","slug":"91555615049-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल समय में हौसला न खोएं, हिम्मत रखें बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल समय में हौसला न खोएं, हिम्मत रखें बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह ने छात्राओं को कानून की जानकारी दी। मुश्किल समय में हौसला बनाए रखे और हेल्प लाइन नंबर का प्रयोग करें। आत्मनिर्भर बनने के टिप्स भी उन्होंने छात्राओं को दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ एएसपी रणविजय सिंह एवं कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने फीता काटकर किया। इसमें एएसपी ने कहा कि समाज में बेटे और बेटी के बीच की मानसिकता को खत्म करना होगा। बेटियों को इस मानसिकता का सामना करना पड़ता है, जो उन्हें आगे बढ़ने से रोकती है। अगर बेटियां खुद आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो भी उन्हें समाज से लड़ना होगा। अपनी तरक्की का रास्ता खुद बनना होगा। विषयवस्तु की किताबों से हटकर सामान्य ज्ञान या लेखकों की किताबें भी पढ़ने की आदत डालें।
सोशल मीडिया और इलेक्ट्रानिक गैजेट का प्रयोग कम से कम करें। सोशल मीडिया के प्रयोग में पूरी सावधानी रखें। फेक अकाउंट और फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट से बचें। कोई परेशानी हो तो माता-पिता से अवश्य साझा करें। यातायात के नियमों और कानून का पालन जरूर करें। एक बार अगर किसी व्यक्ति के नाम एफआईआर दर्ज हो जाए तो उसका पूरा कॅरियर चौपट हो सकता है। संचालन नम्रता यादव ने किया। डॉ. ज्ञान्ती सिंह, हेम लता व्यास, कविता, आशु, गुलशन, नीलम वर्मा, ओमपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
छात्राओं के कहा
छात्रा कोमल ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में उन्हें कानून के विषय में जानकारी मिली। आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
छात्रा प्रिया ने कहा कि हेल्प लाइन नंबरों के विषय में जानकारी मिली। इससे सभी छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
छात्रा मेघा ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के तरीकों की जानकारी उन्हें मिली है। पुलिस की पाठशाला उपयोगी रही।
छात्रा ललिता ने कहा कि हेल्प लाइन, कानून और पुलिस की कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी मिली।
छात्रा शिवानी ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में उन्हें पुलिस के कार्य करने के तरीकों के विषय मेें जानकारी मिली। भ्रांतियां दूर हुई।
छात्रा आंचल ने कहा कि कई महत्वपूर्ण जानकारियां और कानून के विषय में जानकारी हुई। पुलिस की पाठशाला से नॉलेज बढ़ी।
छात्रा अमरीन मलिक ने कहा कि थाने में मुकदमा दर्ज होने से लेकर पुलिस की कार्रवाई तक की जानकारी मिली। छात्राओं के लिए पाठशाला उपयोगी रही।
छात्रा मेहरूनिशा का कहना था कि महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस पाठशाला उपयोगी साबित होगी। हर व्यक्ति को कानून का पालन करना चाहिए।
छात्रा प्रिया ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में सिपाही से लेकर एसपी तक के कार्य बताए गए। यह उपयोगी जानकारी थी।
छात्रा दीप शिखा ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को हेल्प लाइन नंबरों और विभिन्न धाराओं की जानकारी दी। कार्यशाला उपयोगी रही।
सोशल मीडिया के प्रयोग में बरतें सावधानी
बागपत। एएसपी रणविजय सिंह ने छात्राओं से कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करें। अंजान लोगों को फ्रेंड लिस्ट में न जोड़ें। खुद की सिंगल फोटो शेयर करने से बचें।
माता-पिता को बनाए दोस्त, शेयर करें बातें
बागपत। छात्राओं से आह्वान किया कि अपने माता-पिता को सबसे अच्छा दोस्त समझें। उनसे अपनी हर बात शेयर करें। वही आपकी सबसे अच्छी और सच्ची मदद करेंगे। इसके अलावा छात्राएं हेल्पलाइन नंबर 1090 से गोपनीय रूप से मदद ले सकती हैं।