{"_id":"5caa4d8cbdec22145274b5c2","slug":"91554664844-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 810 सेवादारों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 810 सेवादारों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
डेरा सच्चा सौदा आश्रम के 71 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को बरनावा स्थित शाह सतनाम सिंह आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 810 सेवादारों ने रक्त दान किया।
रक्तदान शिविर में पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय मेरठ, लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक मेरठ, बुलंदशहर चैरिटेबिल ब्लड बैंक, रक्त कोष संयुक्त चिकित्सालय बागपत, लायंस ब्लड बैंक शालीमार दिल्ली, लाइफ लाईन ब्लड बैंक नेहरू नगर गाजियाबाद, एसडी ब्लड बैंक मुजफ्फरनगर आदि अस्पतालों से आए चिकित्सकों की टीम में डॉ. विजय मेहता, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. एचएल शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा ने ब्लड संग्रह किया। शिविर में उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं में से 810 सेवादारों ने रक्तदान किया।
इसके उपरांत सेवादारों ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को किताब, पेंसिल व ड्रेस भी निशुल्क वितरित की। इस दौरान सतीश पठान पुरिया, महेंद्र सिंह, अंजेश, रामकुमार, गुड्डन त्यागी, रकम सिंह, नीरज, विनोद, सरिता, पुष्पा, सुनीता, नीरज, इंद्रेश, सीमा, माया, सुशीला आदि मौजूद रहे। वही दूसरी ओर आश्रम परिसर में रामनाम चर्चा का भी आयोजन हुआ। इसमें देशभर से आये हजारों श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से रामनाम का गुणगान किया। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 134 जनकल्याणकारी कार्यों में सेवादारों ने हिस्सा लेने का संकल्प लिया और विशाल भंडारे में साध संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।