{"_id":"5c9fc4f6bdec2214577e7cda","slug":"91553974518-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने दिया संदेश, घर से निकलें और खूब करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने दिया संदेश, घर से निकलें और खूब करें मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। छात्राओं ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। मतदान के दिन अधिक से अधिक घर से निकलने और लोकतंत्र के मेले में सहभागिता करने का संदेश दिया।
जिला प्रशासन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। खेकड़ा के एमएम इंटर कॉलेज से तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश कुमार और नोडल अधिकारी रीता राठौर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की नोडल अधिकारी राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर की प्रधानाचार्य रीता राठौर ने बताया कि श्री एमएम इंटर कॉलेज में कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, अर्वाचीन भारती भवन कॉलेज, एमएम डिग्री कॉलेज, खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज, सुलभा गर्ल्स हाईस्कूल, दिगंबर जैन बालिका हाईस्कूल, आदर्श कन्या हाईस्कूल, विद्या निकेतन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं रैली में शामिल रही। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जागरूकता का संदेश दिया। रैली रेलवे रोड और कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। जैन इंटर कॉलेज के मैदान में रैली का समापन हुआ। इस दौरान उमेश कुमार चौहान, सुभाष राम, दीपक शर्मा, अवनीश कुमार, जितेेंद्र धामा, संजय जैन, भरत धामा, कंवर पाल सिंह, श्वेता शर्मा, माधुरी यादव मौजूद रहे।
अपने वोट की ताकत को पहचाने बेटियां
जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित की गई गोष्ठी
खेकड़ा (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने गोष्ठी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने वोट की ताकत को समझें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। लोगों को जागरूक करने के लिए भी आगे आएं। छात्राओं से आह्वान किया कि वह अपनी शक्ति को पहचानें। वर्तमान में बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। इस दौरान लोकेश, डॉ. प्रभा, मधु, प्रवेश, कनिका ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
छात्राओं ने क्या कहा
खेकड़ा। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया वर्मा, छात्रा नेहा, छात्रा तनिष्का, शिखा, शीतल धामा और रूबी नैन ने कहा कि मतदान के लिए महिलाओं को जागरूक करेंगी। कॉलेज के अलावा मोहल्ले में लोगों को प्रेरित करेंगी, इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।