{"_id":"5c9e5f7bbdec2214450224cc","slug":"91553883003-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल से विद्युत मीटर के लिए भटक रहा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल से विद्युत मीटर के लिए भटक रहा किसान
विज्ञापन

बड़ौत। दोघट क्षेत्र का एक किसान पिछले डेढ साल से विद्युत मीटर लगवाने के लिए भटक रहा है। लेकिन न तो उसके यहां मीटर लग पाया और न ही उनके पास सही बिल भेजा जा रहा है। इससे किसान परेशान है। उसने शुक्रवार को एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर पहुंचकर अधिशासी अभियंता से शिकायत की और मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।
पीडित किसान रघुनाथ सिंह ने शुक्रवार को प्रभारी अधिशासी अभियंता द्वितीय सुधाकर से शिकायत की। उसने कहा कि वह पिछले डेढ़ साल से घर पर मीटर लगवाएं जाने की मांग कर रहा है, मीटर न लगने से लगातार त्रुटिपूर्ण बिल भेज जा रहे है। बताया कि समस्या के निस्तारण को लेकर लखनऊ तक विभागीय अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन आमरण अनशन शुरू करना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता द्वितीय सुधाकर का कहना था कि शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।