{"_id":"5c6f002ebdec224c164ed572","slug":"91550778414-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की टीम ने ग्रामीणों से पूछा योजनाओं का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की टीम ने ग्रामीणों से पूछा योजनाओं का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्र सरकार की योजनाओं का फीड बैक लेने के लिए नेशनल लेवल मॉनीटरिंग ग्रामीण मंत्रालय की एक टीम ने बिनौली और बागपत ब्लॉक के गांवों में निरीक्षण किया। संचालित सभी योजनाओं की जानकारी ली।
नेशनल लेवल मॉनीटरिंग ग्रामीण मंत्रालय की टीम पिलाना ब्लॉक पहुंची। यहां पर टीम के नेशनल मॉनीटर डॉ. एचएस हुड्डा की टीम को बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी ने सांसद आदर्श गांव पलड़ी का भ्रमण कराया। यहां उन्होंने योजनाओं के पांच-पांच लाभार्थियों से जानकारी ली। दैनिक जीवन में योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी पूछताछ की। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, फसल बीमा सहित अन्य योजना के बारे में लाभार्थियों से पूछताछ की। टीम फखरपुर, शेखपुरा, आदमपुर गांव भी पहुंची। यहां भी जानकारी ली। इसके बाद टीम बागपत ब्लॉक के सूरजपुर महनवा गांव पहुंची। उनके साथ बीडीओ कृपाल मौजूद रहे। यहां परिषदीय विद्यालयों में लोगों से जानकारी जुटाई। उनके साथ नेशनल मॉनीटर डॉ. मीनाक्षी हुड्डा, सहायक अरूण कुमार और जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।