फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शूटिंग में आरिफ ने जीते पदक

शूटिंग में आरिफ ने जीते पदक

Wed, 16 Jan 2019 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग में आरिफ ने जीते पदक
अमीनगर सराय (बागपत)। शामली में हुई चार दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप में सराय रायफल क्लब के खिलाड़ी ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। कोच मोहित पठान ने बताया 11 से 14 जनवरी तक जनपद शामली में शूटिंग चैंपियनशिप चली। इसमें सराय रायफल क्लब के खिलाड़ी आरिफ मलिक ने कई स्पर्धाओं में भाग लिया । कोच मोहित पठान ने बताया कि आरिफ मलिक ने पिस्टल वर्ग के सीनियर वर्ग में 97.8 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा युवा वर्ग की पिस्टल स्पर्धा में भी 400 में से 383 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता। एयर पिस्टल वर्ग रजत पदक जीता। कोच ने बताया कि खिलाड़ी आरिफ मलिक ने फाइनल की ट्रॉफी सहित चार पदकों पर कब्जा किया। मंगलवार को सराय लौटने पर खिलाड़ी का स्वागत किया। इस दौरान मुकुल, जुबेर, हरिमोहन, इरफान, सोनिया, परी, शगुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed