{"_id":"5c33a13abdec2256bb25207b","slug":"91546887482-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर ओवरहेड टैंक, लीकेज पाइप और प्रदूषित पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर ओवरहेड टैंक, लीकेज पाइप और प्रदूषित पेयजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में पाइप पेयजल योजना मजाक बनकर रह गई है। पिलाना गांव में करीब 35 साल पुरानी योजना से ग्रामीणों को अब तक नियमित पेयजल नसीब नहीं हो सका है। पाइप लीकेज हैं, ओवर हेड टैंक जर्जर है, इसकी नियमित सफाई नहीं होती। इससे घरों में पानी नहीं पहुंचता है, जिन घरों में पहुंचता है, उन्हें शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों की शिकायत है कि ओवर हेड टैंक का दोबारा निर्माण कराकर योजना को नए तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। पाइप लाइन को सही किया जाना चाहिए, ताकि आम जन को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 35 साल पहले ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया, इसकी हालत वर्तमान में जर्जर है। इसे दुरुस्त कराया जाना चाहिए।
क्या कहते हैं ग्रामीण
वरुण विश्वकर्मा का कहना है कि घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। शिकायतों का प्रशासन पर भी कोई असर नहीं है। सरकार की योजना धरातल पर नहीं उतर रही है। कोई इस बात की सुध नहीं ले रहा है कि पानी कितने घरों में पहुंच रहा है और कितने घरों में आपूर्ति बाधित है।
सोनू कुमार कर्ण का कहना है कि आधे गांव में पानी की आपूर्ति बाधित रहती है। कई-कई दिन तक घरों में पानी नहीं पहुंचता, जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। अधिकतर हैंडपंप खराब हैं। ऐसे में जो ग्रामीण सिर्फ पाइप पेयजल योजना पर आश्रित हैं, वह परेशानी उठाते हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र कुमार का कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। आधे गांव में भी आपूर्ति नहीं है। जो आपूर्ति होती है, उसका समय ही निर्धारित नहीं है। योजना धरातल पर धड़ाम हो गई है।
नीटू कुमार का कहना है कि प्रदूषित पानी घरों में पहुंचता है। आधे गांव में सप्लाई नहीं की जाती है। लोगों के लिए पेयजल आपूर्ति बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। लीकेज पाइप को ठीक कराया जाना चाहिए, इससे ग्रामीणों को लाभ होगा। पुराने पाइप बदले ही जाने चाहिए।
सरजू का कहना है कि पानी की आपूर्ति बाधित होती है। कई-कई दिन तक पानी नहीं आता है। इससे लोगों को पाइप पेयजल योजना का कोई लाभ नहीं है। व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। ग्रामीण जल्द ही डीएम से इस विषय में मुलाकात करेंगे।
क्या कहते हैं प्रधान
बागपत। ग्राम प्रधान आदेश त्यागी का कहना है कि पेयजल टंकी पुरानी है। यह पूरी तरह से फेल हो चुकी है, इससे जलापूर्ति बाधित होती है। नए टैंक का निर्माण होना चाहिए।
सीएम योगी आदित्य नाथ तक पहुंचा मामला
बागपत। प्रगतिशील किसान विनोद त्यागी का कहना है कि कई-कई दिन तक गांव में पानी की सप्लाई नहीं होती है। ग्रामीणों को योजना का कोई लाभ नहीं हो सका है। प्रशासन को अवगत कराने के अलावा उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पोर्टल पर शिकायत की है। ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर पाइप पेयजल योजना में सुधार की मांग करेगा।
लोगों के घरों तक पहुंचेगा पानी : डीएम
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार का कहना है कि पिलाना गांव की पेयजल समस्या की जांच कराई जाएगी। शीघ्र ही लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी।