फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिले के 78 गांवों में घर घर पहुंचाया जाएगा पेयजल

जिले के 78 गांवों में घर घर पहुंचाया जाएगा पेयजल

Sun, 30 Dec 2018 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जिले के 78 गांवों में घर घर पहुंचाया जाएगा पेयजल
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि जिले के 78 गांवों में चल रही पाइप पेयजल योजना मजबूती के साथ संचालित की जाएगी। पंचायत निधि से जीर्णोद्धार किया जाएगा। मनमोहक पेंटिंग और वहां पर साफ-सफाई कराई जाएगी। कनेक्शन पर 50 रुपये सालाना वसूला जाएगा। इसके लिए ग्राम प्रधान और सचिव लोगों को जागरूक करेंगे। गांव के लोगों को शुद्ध पानी पहुंचाना मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में संचालित पाइप पेयजल योजना का ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों को प्रशिक्षण दिया। इसमें विभागीय अधिकारी और लखनऊ से पेयजल विशेषज्ञ पहुंचे। उन्होंने किस प्रकार से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाए, इसका प्रशिक्षण दिया। सीडीओ ने कहा ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की जिम्मेदारी रहेगी कि संचालित योजना का हर व्यक्ति को लाभ पहुंचे। इसके बदले उनसे 50 रुपये सालाना पानी की वसूली होगी। इसके अलावा पंचायत निधि से पाइप लाइन का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इस तरह की चित्रकारी कराई जाएगी, जो अलग ही नजर आएगी। उनके माध्यम से पेयजल योजनाओं के हस्तांतरण की प्रक्रिया होगी। वित्तीय कार्य योजना बनाई जाएगी। जल्द शुल्क निर्धारित किया। विद्युत बिल, क्लोरिन, लीकेज आदि हेतु मरम्मत सामग्री, टंकी सफाई, मासिक बैठक और मॉडल पेयजल योजना को लागू किया जाएगा। लखनऊ से आए पेयजल मिशन के पेयजल विशेषज्ञ सौरभ मिश्रा ने ग्राम प्रधान और सचिवों को सरकार की योजना से अवगत कराया। बताया कि गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना मुख्य उद्देश्य है। इसमें प्रधान की सबसे अहम भूमिका रहेगी। यहां पर ग्राम प्रधानों ने भी समस्या रखी। इसका निस्तारण के लिए सीडीओ ने आश्वासन दिया। इसमें जिला विकास अधिकारी हुब लाल, बीडीओ बड़ौत प्रेम चंद, 78 गांवों के प्रधान, ग्राम सचिव, एडीओ पंचायत आदि रहे।
विज्ञापन


छह ब्लॉकों के गांवों में संचालित योजना
बागपत। बागपत ब्लॉक के नौरोजपुर गुर्जर, फैजुल्लापुर, सरूरपुर कलां, पावला, पिलाना ब्लॉक के डौलचा, खिंदौड़ा, बिलौचपुरा, बासौद, ढिकौली, सिंघावली अहीर, पुरा महादेव, डौला, हिसावदा, पिलाना, खट्टा प्रहलादपुर, लुहारा, पांची, खेकड़ा ब्लॉक के बड़ागांव, रटौल, सुन्हैडा, काठा, बड़ौत ब्लॉक मलकपुर, कोताना, गुराना, हिलवाड़ी, जिवानी, कासिमपुर खेड़ी, इब्राहिमपुर माजरा, बूढ़पुर, फतेहपुर चक, छछरपुर, गोपालपुर खड़ाना, गूंगा खेड़ी, अचरज खेड़ा, जिवाना, कंडेरा, सिनौली, बड़ा, लोयन, शबगा, लुहारी, ढिकाना, असरफाबाद थल, बिनौली ब्लॉक में मवी कलां, तितरौदा, तेड़ा, निरपुड़ा, पलड़ी, तमेला गढ़ी, फजलपुर, पुसार, भडल, नांगल, गैड़बरा, आजमपुर मूलसम, दाहा, कमाला, जिवाना, बिजवाड़ा, माखर, बिनौली, सिरसली, बरनावा, रंछाड़, गांगनौली, बामनौली, छपरौली ब्लॉक में बाछौड़, किरठल, लूंब, ककड़ीपुर, लुहारा, बासौली, ककौर, असारा, कुड़ीर्, सोंटी, मुकंदपुर, हलालपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पेयजल योजनाओं को कराया जाएगा संचालित
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि अधिकांश पेयजल योजना संचालित है। जहां पर बंद है उसको निरीक्षण कर सुचारू कराया जाएगा। लीकेज की समस्या का समाधान होगा। शुद्ध जल मुहैया कराना ही प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed