फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को नमन

किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को नमन

Mon, 24 Dec 2018 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को नमन
बागपत। जिलेभर में किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। हवन और गोष्ठियों के माध्यम से उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रालोद कार्यालय पर किसानों के मसीहा की जयंती पर हवन किया गया और कार्यकर्ताओं ने आहूतियां दी। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि चौधरी चरण सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के मेहनतकश लोगों की आवाज थे। उन्होंने जमींदारी का खात्मा किया। चकबंदी से लेकर अन्य कार्य किसानों हितों में किए, जिसके लिए उन्हें किसान मसीहा कहा गया। उन्होंने बताया कि केंद्र में कृषि नीति की स्थापना, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नाबार्ड बैंक योजना की शुरूआत की थी। देश की आर्थिक दशा सुधारने के लिए अनेक कार्य किए और समाज सुधार के कार्य किए। रमेश त्यागी, हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी, ब्लॉक प्रमुख सुभाश गुर्जर, रामपाल धामा, इरफान मलिक, विश्वास चौधर, नौशाद, कृष्णपाल, अश्वनी तोमर, राममेहर, ओमबीर ढाका, विनोद खेड़ा, देशपाल सिंह, डॉ. मांगेराम चेयरमैन, कली, अजीत बालियान, रब्बान खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला जाट सभा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में किसान मसीहा के जीवन पर प्रकाश डाला। कृष्णपाल सिंह चेयरमैन, डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, नगेंद्र सिंह, डॉ. महावीर सिंह, अशोक तोमर, शीशपाल, वीरेंद्र पंवार, शौकीनपाल, इंद्रपाल, रामनिवास, सुखचेन, प्रमोद तोमर, चरण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव में प्रधान हरेंद्र सिंह के आवास पर कार्यक्रम हुआ। चंदगीराम, सुखबीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, हुकुम सिंह, भोपाल, देवेंद्र, जगपाल, महक सिंह, सतबीर, कर्म अली, युसूफ और हकीमू मौजूद रहे।
सपा कार्यालय पर चौधरी साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अर्जुन अवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर, महासचिव डॉ. शकील अहमद, कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार, संगीता ठाकुर, राजीव प्रधान, सुरेश पंवार, सतीश वाल्मीकि, डब्बू चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छपरौली। कस्बे के चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया गया। वक्ताओं ने कहा चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों के हित में रहे। क्षेत्र से उन्हें विशेष लगाव रहा। चौधरी साहब परिवारवाद, जातिवाद को नहीं मानते थे, अध्यक्षता जगत सिंह और संचालन जितेंद्र खोखर ने किया। ओमपाल सिंह, रामकुमार चेयरमैन, पप्पू प्रधान, सुुक्रमपाल, सोहनवीर, श्याम सिंह, रणवीर सिंह, ओमबीर सिंह डायररेक्टर, योगेंद्र सिंह, देवराज, योगेंद्र आर्य, चंद्रपाल, करण सिंह, प्रेमपाल उपस्थित रहे।
दाहा/दोघट। क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 116वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। दोघट, गांगनौली, पुसार, बामनौली, भड़ल, धनौरा, कान्हड़, निरपुड़ा, दाहा, टीकरी, आदमपुर, आजमपुर मुलसम गांव में यज्ञ के आयोजन हुए। यज्ञ के बाद विचार गोष्ठियों में वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की नीतियों को राष्ट्र हितैषी बताया और कहा कि चौधरी साहब किसानों के दर्द को अपना दर्द समझते थे। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य धनकुमार शास्त्री रहे। विनोद कुमार, राजेंद्र चौधरी, सोमपाल फौजी, डॉ. इकबाल राणा, मास्टर रामकुमार, हरफूल सिंह अमीन, मास्टर जयपाल सिंह, नहार सिंह, पप्पू राणा, रामनाथ प्रधान, कृष्णपाल, मनोज पंवार, रविंद्र तोमर, मास्टर आंनद छिल्लर, राजसिंह, सुदेश पाल राठी, चरण सिंह, जीत सिंह, गौरव राठी, जसवीर राजकुमार, नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
बिनौली। दरकावदा गांव में रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष इस्लाम प्रधान ने कहा कि चौधरी साहब किसान, गरीब, अल्पसंख्यकों के सच्चे हितैषी थे। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष प्रताप पहलवान, महेंद्र सिंह यादव, सुभाष यादव, धीरज प्रधान, देवेंद्र यादव, आशीष, एहसान, जाकिर, सनी, आसिफ, हाफिज इकबाल आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

दाहा। रंछाड़ गांव में रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा प्रतिमा प्रांगण में पं. ओमप्रकाश ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुधीर तोमर रंछाड, चौधरी समरपाल सिंह, देवेंद्र प्रधान, रविंद्र हट्टी, आदित्य सोलंकी, राजू तोमर सिरसली, विनोद तोमर, अशोक कुमार, कटार सिंह, यशपाल सिंह, जयवीर ठेकेदार, बाबू खान, रहीसुद्दीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed