{"_id":"5c155acabdec2253f84655ba","slug":"91544903370-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वभारतीय विद्यापीठ में खेलों का समापन, विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वभारतीय विद्यापीठ में खेलों का समापन, विजेता सम्मानित
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। विश्वभारती विद्यापीठ में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया। कबड्डी की प्रतियोगिता में यश दूहूण की टीम प्रथम, बादल मलिक की द्वितीय और रजत खोखर की टीम तृतीय रही। बालिका वर्ग की कबड्डी में आकांक्षा की टीम प्रथम, रिया की द्वितीय और गोल्डी की तृतीय रही। स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. तेजवीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें आन्या, आकांक्षा, तान्या, अंशिका, तनु, निधि, सन्नी, बादल मलिक, लव मलिक, रजत खोखर, अर्जुन, अकुल चौहान ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। इसके आयोजन में प्रधानाचार्य देवव्रत शास्त्री, उपप्रधानाचार्य अर्जुन सिंह, बरखा जैन, रविंद्र कुमार, सतीश कुमार, सद्दाम हुसैन का विशेष सहयोग रहा।
स्काउट एंड गाइड शिविर का हुआ समापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चल रहे स्काउट एंड गाइड शिविर का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षक रामकिशन ने विभिन्न विद्याओं को सिखाया। अंतिम दिन चारों टोलियों ने तंबू और गैजेट का निर्माण किया। खाना बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। विभिन्न व्यंजनों को चारों टोलियों की टीमों ने बनाया। ध्वजा रोहण किया। प्रतिभागियों को ध्वज शिष्टाचार सिखाया। बैंडबाजा बजाकर अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशिक्षुओं ने प्रस्तुति दी। संचालन प्रशिक्षक रामकिशन ने किया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. उमलेश रानी, डॉ. सुशील, विश्वनाथ गौतम, गौरव कुमार, पवन कुमार, विनोद कुमार, कपिल वर्मा, गुरूदास, प्रशिक्षुओं में कपिल, प्रियंका, रश्मि, यपल, अनु, भैरव नाथ, दीपांजलि, नेहा, प्रिया का सहयोग रहा।