{"_id":"5c101981bdec2212cd2d6ec8","slug":"91544558977-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज हित में कार्य करने पर बल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज हित में कार्य करने पर बल दिया
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर के दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित सागर पैलेस में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी की बैठक हुई, इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारी मनोनीत किए। नव मनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में वक्ताओं ने समाज हित में कार्य करने पर बल दिया।
सोसायटी के प्रदेश महासचिव इसरार खान और जिलाध्यक्ष रिजवान मलिक ने बताया कि सोसायटी हाजियों की खिदमत के लिए 13 वर्षों से कार्य कर रही है। सोसायटी के पदाधिकारी हज पर जाने वाले लोगों की नि:शुल्क सेवा कर रहे हैं। फार्म भरने से लेकर मेडिकल टीकाकरण और अन्य प्रकार की सहायता कर रहे हैं। हज वेलफेयर सोसायटी से जुड़कर लोग समाज सेवा कर रहे हैं। सोसायटी द्वारा आपका अवार्ड, आपके शहर में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पिछले दिनों दिल्ली, पानीपत और आगरा के समाजसेवियों को खिदमत अवार्ड से सम्मानित किया।
सोसायटी के डायरेक्टर आरिफ मलिक ने कहा कि हज के दौरान हाजियों की सेवा करना ही उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ-साथ समाज हित में जो भी कार्य होंगे, सोसाइटी उसे करने के लिए पुरजोर प्रयास करेगी। वरिष्ठ पत्रकार अनवर बेग ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं। इस मौके पर यूथ जिलाध्यक्ष शोबी मलिक व उस्मान मन्नवर ने कहा कि सोसायटी के लोग समाजसेवा के माध्यम से मानवता का परिचय देते रहते हैं।
विज्ञापन
नौशाद मलिक, साजिद मलिक व बबलू मलिक ने कहा कि ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी हज यात्रियों की सेवा करती है। सोसायटी के प्रदेश महासचिव इसरार खान व जिलाध्यक्ष रिजवान मलिक व डायरेक्टर आरिफ मलिक ने साजिद मलिक मंडल अध्यक्ष, डॉ. आबिद डायरेक्टर और बबलू मलिक जिला उपाध्यक्ष, सलीम मुल्तानी जिला सचिव, नौशाद मलिक नगर अध्यक्ष, डॉ गुलजार जिला सचिव, रिजवान मन्नवर , मुकर्रम और बिलाल चौधरी नगर उपाध्यक्ष, फारूख मैनेजर नगर संगठन मंत्री, असलम मलिक , मोहम्मद सुहैल और रिजवान नगर सचिव, तौफीक, सलमान, नदीम, गुलफाम आदि को पदाधिकारी मनोनीत किया। इस दौरान जावेद अब्बासी, मुकीम मलिक, आसिफ, शाहनवाज कुरैशी, रिजवान मन्नवर, मास्टर फारूक, नाजिम, आबिद मुल्तानी आदि रहे।