फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीटी उषा और सैयद किरमानी ग्रुप प्रथम

पीटी उषा और सैयद किरमानी ग्रुप प्रथम

Tue, 11 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पीटी उषा और सैयद किरमानी ग्रुप प्रथम
बागपत। द्रोण पब्लिक स्कूल शेरपुर लुहारा गांव में तीन दिवसीय शीतकालीन खेलों का समापन हुआ। प्रधानाचार्य विनोद मान ने बताया कि सीनियर बालिका वर्ग की खो खो में दारा सिंह, जूनियर में मेजर ध्यानचंद ग्रुप प्रथम, सीनियर वर्ग की 150 और 450 मीटर दौड़ में बादल मलिक , 300 मीटर में सुमित प्रथम, सीनियर बालिका वर्ग की 150 मीटर में शोभा चिकारा, 300 मीटर में दिशा सरोहा, बाधा दौड़ में जेनिश तोमर प्रथम रही। बालक वर्ग की भाला फेंक में विशेष तोमर, डिस्कस थ्रो में बादल मलिक, गोला फेंक में अभिजीत मलिक प्रथम रहा। खेलों में सीनियर बालक वर्ग में पीटी उषा, जूनियर में मेजर ध्यानचंद प्रथम रहा। सीनियर बालिका वर्ग में सैयद किरमानी और जूनियर में दारा सिंह ग्रुप प्रथम रहा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इसमें पवन कुमार, सुनील कुमार, संजीव शर्मा, ऋषिपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, सरिता शर्मा, सुमन, अनु का सहयोग रहा।
विज्ञापन


कक्षा अभ्यास हेतु किट का बीएसए ने किया वितरण
बागपत। बीआरसी में सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा ने बीआरपी सदस्यों को अभ्यास किट का वितरण किया। इसके माध्यम से बच्चों को बढ़ाया जाएगा। 21 दिसंबर से हर हाल में कक्षाओं में अभ्यास पूर्ण किए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि जिला रिसोर्स पर्सन एवं प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन सदस्य अभ्यास का सघन निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान कक्षा अभ्यास संचालन सही न पाने की दशा में संबंधित बीआरपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed