{"_id":"5c0042cdbdec2241c802e933","slug":"91543520973-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 मीटर दौड़ में पंकज और शिवानी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 मीटर दौड़ में पंकज और शिवानी प्रथम
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में डीएलएड अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें 12 महाविद्यालयों के 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक समिति के सदस्य धारा सिंह और प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने किया। डॉ. प्रदीप ढाका ने बताया कि बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में चौधरी कर्म सिंह इंस्टीट्यूट के पंकज शर्मा प्रथम, डायट बड़ौत के संदीप कुमार द्वितीय, एसपीआरसी के विश्वास भारती तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में एसपीआरसी की छात्रा शिवानी प्रथम, गाडविल डिग्री कॉलेज किरठल से नीरज, एसपीएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन से साया तोमर तृतीय रही। 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें वरुण चौहान, विश्वनाथ गौतम, कपिल वर्मा, गौरव चौहान, सीमा तोमर, पूजा रानी, अनुपमा चौहान, अंजली, डॉ. वारिज पांडेय, मनोज कुमार, जगत सिंह, गजे सिंह आदि मौजूद रहे।