{"_id":"5bfeeeabbdec22415e42ce09","slug":"91543433899-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। जानसठ निवासी आरिफ व सलमान बुधवार को बाइक पर गांव बेलड़ा जा रहे थे। गंगनहर पुल पर उनकी बाइक सामने से आती कार से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया। उधर, गांव सीकरी निवासी ऐजाज भोपा से मंगलवार देर शाम घर लौटते समय बाइक के आगे कुत्ता आने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
किशोरी के अपहरण का आरोपी जेल भेजा
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव न्यामू निवासी पवन के खिलाफ क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी पवन फरार था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पवन को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया है।
ग्रामीणों को दी स्वच्छता की जानकारी
छपार। गांव बरला के वीतराग स्वामी कल्याणदेव पीजी कालेज की एनएसएस इकाई के गांव कुतुबपुर में लगाए गए शिविर में बुधवार को स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को घर-घर जाकर स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। ग्रामीणों को प्रतिदिन अपने घर के आसपास सफाई करने के लिए प्रेरित किया, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। प्रवक्ता सतेंद्र कुमार, डॉ अमरीश कुमार, डॉ मनोज कुमार, अंकुर त्यागी, बबीता, रजनीश त्यागी, योगेश, महेश व सोमेंद्र त्यागी का सहयोग रहा।