फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खुद से दृढ़ संकल्प करें बेटियां, बदल जाएगी दुनिया

खुद से दृढ़ संकल्प करें बेटियां, बदल जाएगी दुनिया

Fri, 23 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खुद से दृढ़ संकल्प करें बेटियां, बदल जाएगी दुनिया
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला में आत्मरक्षा कैंप आयोजित किया। उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला पुलिस की टीम ने बेटियों को सेल्फ डिफेंस की तकनीक की जानकारी दी। छात्राओं से आह्वान किया वह मां पर भरोसा करें, दोस्त समझें और हर समस्या की जानकारी दें।
विज्ञापन

सेल्फ डिफेंस कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य नवाब सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला टीम रश्मि और रश्मि चौहान ने संयुक्त रूप से किया। छात्राओं को असहज स्थितियों से निपटने की जानकारी दी। रश्मि ने कहा कि हेल्प लाइन नंबर भी लड़कियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं, जिन पर शिकायत करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। खुद पर भरोसा सबसे बड़ा हथियार साबित होता है। किसी भी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। छात्राओं से कहा कि असहज स्थितियों से बचने के लिए सुनसान गली, कॉलोनी, मोहल्ले और सड़क पर अकेले जाने से बचना चाहिए। स्कूल जाने और आने के रास्ते पर लड़कियां ग्रुप में रहे और एक-दूसरे की मदद की भावना से साथ रहना चाहिए। बेवजह किसी अंजान व्यक्ति से हंसी मजाक मुसीबत में डाल सकता है। पुलिस की टीम ने हमलावर पर पलटवार करने के तौर तरीके छात्राओं को सिखाएं। रश्मि चौहान ने कहा कि हौसला सबसे अधिक जरूरी चीज है। किसी भी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए और अपने ऊपर भरोसा रखते हुए हिम्मत दिखानी चाहिए। पीटीआई संजीव शर्मा, मुकेश पारचा, वेदप्रकाश, अनुज शर्मा, देवेंद्र, संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



खुद की सुरक्षा के लिए क्या है जरूरी
बागपत। किसी के पीछा करने, रोज घूरने, कमेंट करने की जानकारी मिलते ही परिवार को जानकारी दें। साथी छात्राओं को आगाह करें और हेल्प लाइन नंबर 1090 पर सूचना दे सकते हैं। घर में अपने माता-पिता से बात करें और चीजों को शेयर करें। सड़क पर चलते समय मोबाइल पर कम से कम और सिर्फ जरूरी बातें करें। इमरजेंसी सेवा के अलावा परिवार और थाने का मोबाइल नंबर अपने पास रखें। अटेकर ने अगर वार किया है तो पुरजोर तरीके से विरोध करें। अगर कुछ भी नहीं सूझ रहा है तो जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटियों ने भरे संकल्प के शपथ पत्र
बागपत। अमर उजाला के अनूठे अभियान में शामिल होकर बेटियां गदगद है। छात्राओं ने शपथ पत्र भरे और एकजुट और महिला समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed