{"_id":"5b957c9b867a557f0e718752","slug":"91536523419-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप से होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप से होगी समीक्षा
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रदेशभर में चल रही परियोजना की जांच पड़ताल के लिए शासन स्तर पर प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप बनाया गया है, जिसके अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। जिले के अंतिम व्यक्ति का योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है इसकी जांच पड़ताल करेंगे।
शासन की ओर से जनहित के लिए दर्जनों योजनाएं संचालित हैं, जिसके माध्यम से पात्रों को सरकार की सभी योजनाओं मिल रही है या नहीं, इसके लिए शासन स्तर से प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप बनाया गया है। इसके माध्यम से संचालित योजनाओं का संचालन सही प्रकार से हो रहा है या नहीं, इसकी जांच पड़ताल होगी। ग्रुप के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। सदस्य अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त, सदस्य संयोजक सचिव, विशेष सचिव मुख्यमंत्री को नामित किया गया है। सर्वोच्च प्राथमिकताओं की परियोजनाओं की सघन समीक्षा होगी। सभी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इसके लिए समय सारणी के अनुसार अनुश्रवण होगा। नोडल विभागों द्वारा बैठक के पूर्व योजनाओं की क्रमिक प्रगति एवं उनकी पूर्ति समय सारिणी के अनुसार प्रत्येक दशा में उपलब्ध करानी होगी। जिला स्तर के अफसरों से योजनाओं का फीडबैक लिया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद पांडेय ने प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप के सदस्य कार्रवाई में जुट जाने और सभी विभागों के अध्यक्षों को अवगत कराने के निर्देशित किया।