{"_id":"5b7f0d5142c792463b3b5ab3","slug":"91535053137-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में बताया
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। जनता इंटर कॉलेज पलड़ी में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
अध्यक्षता करते मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने अंत्योदय, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना, स्वयं सहायता समूह आदि के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव पीने के पानी की सबसे बड़ी समस्या है। राशन कार्ड भी नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्हे कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। इस पर सीडीओ ने उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हुबलाल, जिला परियोजना निदेशक एमएल पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, पॉवर कारपोरेशन के सहायक अभियंता सुधाकर, बीडीओ बिनौली वेद प्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे। संचालन एडीओ योगेन्द्र सिंह मलिक ने किया।