फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा के खिलाफ दिल्ली में मोर्चा खोलेगा विपक्ष

भाजपा के खिलाफ दिल्ली में मोर्चा खोलेगा विपक्ष

Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के खिलाफ दिल्ली में मोर्चा खोलेगा विपक्ष
बड़ौत (बागपत)। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा विपक्ष दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में 16 अगस्त को संविधान बचाओ कार्यक्रम आहूत करेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पहल पर विपक्ष के 21 दलों के नेता भाग लेंगे। भाजपा को सत्ता से हटाने की रणनीति पर विचार होगा।
विज्ञापन

बड़ौत में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह सभी दलों को एक प्लेटफार्म पर लाने का काम कर रहे हैं, इसी को लेकर 16 अगस्त को ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में विपक्ष के 21 दलों के नेता जुटेंगे। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत 21 दलों के नेता भाग लेंगे और संविधान को बचाने की पहल की जाएगी। यादव ने कहा कि सहारनपुर के चंद्रशेखर को बंद कर भाजपा दलित वर्ग के लोगों को परेशान कर रही है। भाजपा हिंदू और मुस्लिमों के बीच दूरी बढ़ाने का काम कर रही है। अब जनता समझ चुकी है, उनकी दाल गलने वाली नहीं है, 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बटन दबाकर भाजपा को मजा चखाएं।
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने का आंदोलन अभी स्थगित हुआ है, आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान मजदूरों व मुस्लिम भाइयों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर रहे, किसी पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है, तब से ऐसी पंगु सरकार नहीं देखी, आज गांव के जमीन की अधिसूचना कर दी, उनके भी सर्किल रेट पर बिकेंगे। प्रधानमंत्री सूटबूट की बात करते हैं, लेकिन किसान मजदूर की बात नहीं करते और अपनी सभाओं में बाजीगरी के नक्शों कदम पर बढ़ी-बढ़ी घोषणा करते हैं, जबकि कुछ नहीं करते। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि हम सभी दलों को एक साथ लेकर भाजपा को सबक सिखाने काम करें और आगामी लोकसभा 2019 में भाजपा को सबक सिखाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत किया
बड़ौत। युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक रैली के साथ जयंत चौधरी व शरद यादव को बड़ौली गांव से कार्यक्रम स्थल तक लाएं। इस दौरान जयंत चौधरी का जगह-जगह स्वागत किया।


ये रहे उपस्थित
बड़ौत। कार्यक्रम में रामपाल धामा, सुभाष प्रमुख, मांगेराम यादव, ओमवीर ढाका, रामकुमार चेयरमैन, मनोज, सत्यब्रहम, सोमपाल चेयरमैन, विकास प्रधान, रणवीर सूप, सुधीर तोमर, आदित्य प्रधान, राधेश्याम गुप्ता, डॉ. अनुराग मित्तल, जमीरूबीन अब्बासी, नसीम प्रमुख, जाहिद, नौशाद, विश्वास चौधरी, विनोद खेड़ा, अक्षय मलिक, यशवंत, जयवीर सिंह एडवोकेट, रविंद्र हट्टी, राजीव बालियान, ऋषिपाल ठेकेदार, सतीश प्रमुख, जितेंद्र, संजय पंवार, सुधीर रंछाड़ आदि नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed