फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा सरकार से किसान-मजदूर त्रस्त

भाजपा सरकार से किसान-मजदूर त्रस्त

Sun, 12 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार से किसान-मजदूर त्रस्त
रमाला (बागपत)। जिवाना गांव में डॉ. यशपाल सिंह के आवास पर रालोद के पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत सभा हुई, इसमें सोमवार को बड़ौत में बिजलीघर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। गरीब किसानों व मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। बिजली के दामों में दोगुना वृद्धि कर आमजन की कमर तोड़ दी है। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। प्रदेश का किसान भुखमरी के कगार पर खड़ा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रालोद द्वारा चलाए जा रहे पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को बड़ौत में बड़े बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन होगा। इसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंती चौधरी भी भाग लेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, कर्नल ब्रह्म पाल सिंह, रणवीर सिंह सूप, राममेहर सिंह, ब्रजपाल शास्त्री, मास्टर ओमवीर, अश्वनी तोमर, मास्टर मनोज तोमर, अरुण रमाला, रविंद्र, राजीव प्रधान, हरपाल, संजीव, यशपाल, देवेंद्र, मंटू, ओमपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed