{"_id":"5b6b40154f1c1b66428b6abe","slug":"91533755413-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जांच के लिए पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जांच के लिए पहुंची टीम
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जांच के लिए पहुंची टीम
बड़ौत। देवरिया कांड के बाद अब सूबे की सरकार आवासीय विद्यालयों, वृद्धाश्रमों, आवासीय मदरसों को लेकर काफी गंभीर हो गई है। इसी के मद्देनजर डीएम द्वारा गठित की गई टीमों ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बड़ौत व छपरौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बालिकाओं की उपस्थिति से लेकर अन्य बिंदुओं को लेकर जांच की गई।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देशन में गठित की गई दो टीमों ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बड़ौत व छपरौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बालिकाओं की उपस्थिति, आवासीय सुविधा, मिड-डे मिल से लेकर अन्य बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई। बीएसए चंद्रकेश यादव, डूडा विभाग से पीओ रजनी दोपहर के समय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में पंजीकृत बालिकाओं की जानकारी बनाए गए रिकॉर्ड के माध्यम से ली। यहां पर 100 बालिकाओं का पंजीकरण मिला, जिनमें 91 ही उपस्थित पाई गई। शेष अनुपस्थित नौ बालिकाओं के संबंध में जानकारी ली। बीएसए ने इन अनुपस्थित बालिकाओं के घर पर परिजनों से फोन पर संपर्क कर क्रॉस चेक किया। कांवड़ यात्रा, बीमारी के कारण ये बालिकाएं अनुपस्थित पाई गईं। इसके बाद बालिकाओं से भी रूबरू होते हुए अधिकारियों ने यहां दी जा रही आवासीय सुविधा, शिक्षिकाओं का व्यवहार व अन्य बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि यहां सबकुछ ठीक मिला है। इस दौरान सुमित कुमार, वार्डन मधु त्यागी, रश्मि, सोनिया, कविता आदि मौजूद रहे।