{"_id":"5b4115ce4f1c1b0c278b518f","slug":"91530992078-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर कैंटर चालक को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर कैंटर चालक को वाहन ने कुचला, मौत
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां गांव के पास किसी वाहन ने केंटर चालक को कुचल दिया। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में केंटर मालिक ने वाहन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बिहार के समस्तीपुर निवासी राजू कुमार पुत्र मिथलेश राय केंटर चालक है। केंटर मालिक समयपुर बादली दिल्ली निवासी विनोद कुमार पुत्र रामकिशोर ने बताया कि वह शनिवार की सुबह तीन बजे संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली से केंटर में कांच लेकर लखनऊ के लिए चला। कुंडली होता हुआ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जा रहा था। जब वह मवी कलां गांव के एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां के पास पहुंचा तो केंटर को साइड में खड़ा कर टायर चेक करने लगी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने चालक राजू कुमार को कुचल दिया। केंटर में भी साइड मार कर भाग निकला। चालक राजू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में ट्रक मालिक विनोद कुमार ने कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला है। केंटर मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।