{"_id":"5b37dc264f1c1bc57b8b50eb","slug":"91530387494-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चलाने वाले बच्चे जाएंगे बाल सुधार गृह, मालिक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चलाने वाले बच्चे जाएंगे बाल सुधार गृह, मालिक पर मुकदमा
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दो जुलाई के बाद से शहर के बाजारों में फल-सब्जी के ठेले नहीं लगेंगे। वहीं ई-रिक्शा भी नियम से चलेंगे। यदि बच्चे ई-रिक्शा चलाते मिले तो उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाएगा और ई-रिक्शा मालिक के खिलाफ थाने में मुकदमा होगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने सभी की बैठक लेकर इसकी चेतावनी दी।
शहर के बाजार दो जुलाई के बाद अतिक्रमण मुक्त हो जाएंगे। शनिवार को नगर पालिका सभागार में एसडीएम विवेक कुमार यादव ने फल-सब्जी का ठेला लगाने वाले और ई-रिक्शा चलाने वाले लोगों की बैठक ली। उन्होंने कहा दो जुलाई के बाद बाजार में ठेले नहीं लगेंगे। इसके लिए पांडव मार्ग, तालाब रोड और पक्काघाट की जगह निर्धारित की गई हैं। अगर बाजार में ठेले नजर आए तो 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए दिन में नगर पालिका से चेकिंग अभियान भी चलेगा। व्यापारियों ने भी ठेले लगवाए तो उन पर भी 1000 हजार रुपये का जुर्माना होगा। चेकिंग के दौरान जितनी बार ठेला मिलेगा उतनी बार ही 500 का जुर्माना देना पड़ेगा।
वहीं उन्होंने शहर में ई-रिक्शा संचालकों को भी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा ई-रिक्शा चलाता मिला तो उसके तुरंत बाल सुधार गृह भिजवा दिया जाएगा। ई-रिक्शा मालिक के खिलाफ बाल श्रम कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। सभी रिक्शा चालकों के लिए लाइसेंस निर्धारित किया गया है, वहीं रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। सड़क के बीच में सवारियों को उतारा तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रभारी ईओ महेश शर्मा के अलावा सलीम, अनवर, मोहसिन, मोमिन, गय्यूर, इकराम, मोहम्मद हसन, राजवीर जावेद, जयपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों को बैठक से बाहर निकाला
जिस समय एसडीएम विवेक कुमार यादव ई-रिक्शा और ठेले वालों की बैठक ले रहे थे, उसमें रिक्शा चलाने वाले बच्चे भी बैठे मिले। उन्होंने बच्चों को बैठक से बाहर करते हुए उनके परिजनों को सख्त चेतावनी दी कि ये बच्चे रोड पर ई-रिक्शा पर नजर आए तो उन्हें बाल सुधार गृह भिजवा देंगे। वहीं एक ई-रिक्शा चालक हंस रहा था तो उसे भी बैठक से बाहर निकाला।
आदेश दरकिनार, बच्चे दौड़ाते रहे ई-रिक्शा
बागपत। उधर एसडीएम ने बच्चों को ई-रिक्शा नहीं चलाने का फरमान जारी किया वहीं शहर के विभिन्न मार्गों पर बच्चे ई-रिक्शा चलाते नजर आए। शहर के पांडव मार्ग, कोर्ट रोड, राष्ट्रवंदना चौक, यमुना रोड, माता कालोनी और मेन बाजार में बच्चे बिना किसी रोक-टोक के ई-रिक्शा चलाते नजर आए।