फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तेज गर्मी से बुखार-डायरिया के मरीज बढ़े

तेज गर्मी से बुखार-डायरिया के मरीज बढ़े

Wed, 30 May 2018 01:19 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
तेज गर्मी से बुखार-डायरिया के मरीज बढ़े
बागपत। तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अधिक गर्मी होने से डायरिया और बुखार के मरीजों में एकाएक बढ़ोतरी हो गई। जिला अस्पताल में करीब 30 मरीज भर्ती और सैकड़ों का उपचार का डॉक्टरों ने उपचार किया। यह ही हाल सीएचसी बागपत का भी है।
विज्ञापन

गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। मंगलवार का दिन भी काफी गर्म रहा। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है। बुखार और डायरिया के मरीजों में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिला अस्पताल में जहां हर रोज 1600 से लेकर 1800 तक मरीजों की संख्या पहुंच गई है। वहीं जनरल वार्ड में करीब 30 रोगी बुखार और डायरिया के भर्ती हैं। इनका डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही है। वहीं 150-300 के बीच में रोगियों का उपचार हो रहा है। यही हाल सीएचसी बागपत का है जहां पर 750 से 800 तक मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 80-90 मरीज बुखार और डायरिया के मरीज हैं। प्राइवेट चिकित्सालयों में भी बढ़ोतरी हो गई है। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह भी लोगों से धूप से बचने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के साथ-साथ सतर्कता बरतने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


पशुओं को भी पिलाएं ज्यादा से ज्यादा पानी
बागपत। शरीर झुलसा रही गर्मी से हर कोई परेशान है। इससे मवेशियों को भी बीमार होने का खतरा बन जाता है। सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह पशु पालकों से अपील कर रहे है कि छाय में मवेशियों को बांधे। दो-तीन घंटे बाद पानी पिलाते रहे। देखभाल के अभाव में पशुओं के बीमार होने संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed