{"_id":"5afc87dd4f1c1b195e8b5101","slug":"91526499293-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये निकालने के मामले में कार्रवाई न होने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये निकालने के मामले में कार्रवाई न होने पर आक्रोश
Updated Thu, 17 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान मेें व्यापारियों की बैठक नया बाजार कार्यालय में हुई। इसमेें एक दुकान के कर्मचारी द्वारा तीन लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आक्रोश जताया।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन की अध्यक्षता और महामंत्री सजय जैन के संचालन में हुई बैठक में अवगत कराया कि 10 मई को विपिन जैन (जिनका सिंघल मेंचिग सेंटर डाक रोड पर है) उनका कर्मचारी उनकी फर्म की दुकान से एक चक चुराकर तीन लाख रुपये की रकम भर फर्जी हस्ताक्षर करके भाग गया। इसकी व्यापारियों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। तीन दिन तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित व्यापारी ने उसे सहारनपुर जाकर पकड़ा और एक लाख 33 हजार रुपये बरामद कर लिए। उन्होंने इसमें एक बैंक कर्मचारी को भी दोषी बताया है। इस मामले मेें एक ओर आरोपी पता लगा है, लेकिन उसे भी सचिन और एक ओर व्यक्ति को पुलिस तीन दिन से थाने में बैठाए हुए हैं, कार्रवाई नहीं का रही है और व्यापारी को फंसाने की धमकी दी जा रही है। बैठक में निर्णय लिया कि इस संबंध में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल एडीजीपी मेरठ से मिलेगा और कार्रवाई की मांग करेगा। इसमें सुरेंद्र जैन, ललित चौधरी, देवेंद्र गुप्ता, राम कुमार डागर, अभिषेक जैन, मुदीद जैन, तानिश, मौम्म इरफान, मुकेश जैन आदि रहे।