{"_id":"5aef5b984f1c1b58098b835f","slug":"91525635992-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर दिव्या तोमर का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर दिव्या तोमर का किया स्वागत
Updated Mon, 07 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गुराना गांव में रविवार को आयोजित समारोह में सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाली दिव्या तोमर का गांव पहुंचने पर स्वागत किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद नेता अरूण तोमर उर्फ बोबी, प्रधान रणधीर सिंह और राजीव तोमर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि गांव के जगदेव सिंह की बेटी दिव्या तोमर ने सिविल परीक्षा परीक्षा कर जनपद में गांव का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व दिव्या तोमर के भाई अजय प्रताप सिंह का इंडियन आर्मी में कैप्टन पद पर चयन हुआ । इस मौके पर यज्ञ हुआ। इसमें ग्रामीणों ने आहुति दी। नगरपालिका के चेयरमैन अमित राणा, राजन जैन आदि ने भी गांव पहुंचकर दिव्या तोमर को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह ने की। संचालन प्रधान रणधीर सिंह ने किया। इसमें विकास तोमर, रणधीर सिंह, महिपाल पूर्व प्रधान, बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, उधम सिंह, दीपक प्रधान आदि शामिल रहे।