{"_id":"5ace652a4f1c1b1b3d8b490e","slug":"91523475754-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवट बदलता रहा मौसम, चिंता में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवट बदलता रहा मौसम, चिंता में किसान
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिनभर मौसम करवटें बदलता रहा। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। आसमान में बादल छाए रहे। बारिश हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान होने का डर है।
बुधवार सुबह जिले में अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। दोपहर के समय भी हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे किसान सहमे रहे। बूंदाबांदी से मौसम तो सुहाना हुआ, लेकिन किसानों के लिए यह मौसम खतरा है। पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल बारिश और तेज हवा के झोंके से गिर सकती है। सरसों की फसल को भी नुकसान हो सकता है। फसल कटाई में जुटे किसान परेशान रहे। उधर, आम उत्पादकों के माथे पर चिंता की लकरी बनी हुई है। तेज हवा से आम का बौर टूटकर झड़ने का खतरा है। किसान सत्यवीर सिंह का कहना है कि बारिश से सालभर की मेहनत बर्बाद होने का डर है। गेहूं की फसल तैयार है।