{"_id":"5abbf2ef4f1c1b512a8b46d2","slug":"91522266863-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर घूमता रहा पर्चा, परीक्षार्थी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर घूमता रहा पर्चा, परीक्षार्थी मायूस
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा के गणित विषय का हस्तलिखित पेपर व्हाट्सएप पर खूब वायरल हुआ। बोर्ड ने परीक्षा निरस्त कर दी , इससे परीक्षार्थियों में मायूसी देखने को मिली है। उधर, इंटर के इकोनॉमी का प्रश्नपत्र भी दोबारा होगा। दोनों परीक्षा में करीब 16 सौ परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड अफसरों ने देर शाम तक परीक्षा की नई तिथि की घोषणा नहीं की।
बुधवार को हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान ही सोशल मीडिया पर गणित विषय का बताया जा रहा हस्तलिखित प्रश्नपत्र भी खूब वायरल हुआ। परीक्षा के समन्वयक डॉ एमके गुप्ता ने बताया कि बोर्ड की ओर से दोनों परीक्षाओं को दोबारा कराए जाने के निर्देश मिले हैं। प्रश्नपत्र कहां से वायरल हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उधर, परीक्षा निरस्त होने से परीक्षार्थियों के बीच मायूसी देखने को मिली। परीक्षार्थियों का कहना था कि उन्होंने अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा निरस्त हो गई।