{"_id":"5abbf2dd4f1c1b5c2a8b46ea","slug":"91522266845-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में कराई गई बाल मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में कराई गई बाल मजदूरी
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा के पास महिला हेल्प लाइन बागपत की टीम ने बाल मजदूरी कर रहे दो बच्चों को पकड़ लिया, जबकि चार बच्चे भाग निकले। टीम ने दोनों बच्चों को न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया। सीडब्लूसी ने दोनों को राजकीय बाल गृह मेरठ भेज दिया और खेकड़ा थाना पुलिस को फरार हुए चार बच्चों का पता लगाकर ठेकेदार व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।
न्यायपीठ सीडब्लूसी बागपत के प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी एवं मालती शर्मा को सूचना मिली की कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बच्चों से बाल मजदूरी कराई जा रही है। उन्होंने बाल संरक्षण अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए। बाल संरक्षण अधिकारी ने बुधवार को महिला हेल्प लाइन की टीम एक्सप्रेस-वे पर भेजी। टीम को खेकड़ा के पास छह बच्चे बाल मजदूरी करते मिले। टीम ने दो बच्चों को पकड़ लिया जबकि चार बच्चों को ठेकेदार ने भगा दिया। टीम दोनों बच्चों को लेकर बागपत पहुंची और न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया। सीडब्ल्यूसी ने दोनों बच्चों को राजकीय बाल गृह सूरजकुंड मेरठ भेज दिया है। सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी राजीव यादव ने बताया कि खेकड़ा थाना पुलिस को चार बच्चों का पता लगाने और ठेकेदार एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जनपद में किसी भी बाल मजदूरी नहीं होने दी जाएगी। बच्चों पर जुल्म करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा।