{"_id":"5ab162244f1c1ba4238b651e","slug":"91521574436-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी का सबब बना कसबे में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी का सबब बना कसबे में जाम
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)।
कस्बे में जाम की स्थिति दिन प्रति दिन बढ़ रही है। इससे आसपास के लोगों सहित कस्बेवासी भी खासे परेशान हो चुके हैं। थाने के सामने रोजाना सड़क पर घंटों तक जाम लगा रहने से आने जाने वाले लोग तो परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल समय के दौरान जाम में बच्चे भी हलाकान हो जाते हैं, लेकिन कुछ नहीं कर पाते हैं। इसके साथ साथ वाहनों के धुएं से प्रदूषण झेलना भी पड़ता है। इसके अतिरिक्त मैन बाजार से बदरखा रोड और रठौड़ा रोड आदि पर भी अकसर जाम लगा रहता है। वीरेंद्र, रामपाल, जयकुमार, प्रवीण, शिवकुमार, राम महेर आदि ने बताया सड़क पर वाहन खड़े करना जाम की मुख्य वजह है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग जरूरी है, तभी इस परेशानी से निजात मिल सकती है। इंस्पेक्टर छपरौली विजय कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे वाहनों को सीज किया जाएगा, जिनके कारण जाम लगता है।