{"_id":"5a78b0164f1c1b86268b87b8","slug":"91517858838-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा में ई-टेंडरिंग प्राणाली से होंगे भोजन के टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा में ई-टेंडरिंग प्राणाली से होंगे भोजन के टेंडर
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा में ई-टेंडरिंग प्र्रणाली से होंगे भोजन के टेंडर
बागपत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ई-टेंडरिंग प्रणाली से भोजन के टेंडर होंगे। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने 28 फरवरी तक प्रक्रिया पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर बीएसए और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के वित्तीय अनियमितता का दोषी मानते हुए कार्रवाई होगी।
प्रदेश के 73 जनपदों में 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। जनपद में छपरौली और बड़ौत में विद्यालय संचालित हैं। विद्यालय का शैक्षिक सत्र अप्रैल से शुरू हो जाएगा। बालिकाओं को गुणवत्तायुक्त भोजन की व्यवस्था कराई जाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए इस बार ई-टेंडरिंग प्रणाली लागू कर दी गई है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने बीएसए और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देशित किया है 28 फरवरी तक ई-टेंडरिण प्रणाली को प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए।