{"_id":"5a736dd34f1c1b05738b4eac","slug":"91517514195-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को लाभ देने वाला है बजट- विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को लाभ देने वाला है बजट- विधायक
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
लोकसभा में बजट 1018-19 को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। बजट पास हो गया है, परंतु बजट को लेकर प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है। छपरौली विधानसभा से रालोद विधायक सहेंद्र सिंह ने बजट को व्यापारियों को लाभ देने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा सरकार ने बजट से जवान और किसान को दूर रखा है।
पत्रकार वार्ता में विधायक सहेंद्र सिंह ने बजट को महंगाई देने वाला बताया। उन्होंने कहा बजट में किसानों के लिए कोई राहत नहीं दी। वर्तमान सरकार ने बजट में किसान का मजाक उड़ाया है। किसानों की गन्ने की पूरे साल की लागत 480 रुपये प्रति कुंतल है और किसानों को महज 315 रुपये प्रति कुंतल का भाव दिया जा रहा है। सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की बात तो करती है, पर उसे लागू नहीं किया। किसानों के साथ छल हो रहा है। कर्मचारी वर्ग को भी बजट से दूर ही रखा गया है। कर्मचारियों को टैक्स में छूट नहीं बढ़ाई। सैनिकों को भी बजट में कोई सुविधा नहीं दी। बजट में उद्योग जगत को पांच प्रतिशत कारपोरेट इनकम टैक्स में छूट दी। बजट में केवल उद्योग जगत और अन्य नेताओं का ध्यान रखा है।