फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कठिन तपस्या ही मनुष्य को महान बनाती है- डॉ. देवव्रत

कठिन तपस्या ही मनुष्य को महान बनाती है- डॉ. देवव्रत

Sun, 21 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
कठिन तपस्या ही मनुष्य को महान बनाती है- डॉ. देवव्रत
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत ने कहा अच्छे विचारों और कर्मयोग से मनुष्य जीवन में सफलता के मुकाम हासिल करता है। अभाव ऊर्जावान मनुष्य को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।
उन्होंने शनिवार को धनौरा सिल्वरनगर स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज के वार्षिकोत्सव के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में आर्य समाज महर्षि दयानंद की विचारधारा का प्रचार प्रसार रहा है। बड़े-बड़े वैदिक विद्वान यहां से हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी यहां बड़ा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि दुनिया में विचार से बड़ी शक्ति नहीं होती। विचार ऊंचा है तो मनुष्य सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचता है। वर्तमान समय में तमाम बुराइयां समाज में घर कर रही है। हर क्षेत्र में विकास हुआ है, लेकिन इसके साथ-साथ मानव का जो नैतिक पतन हुआ है, वो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सुख सुविधा में रहने वाले कभी महान नहीं बनते। गरीबी या अभाव में कठिन तपस्या कर ही मनुष्य महान बनता है।
विज्ञापन

उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति रहे अब्राह्म्म लिंकन का उदाहरण दिया कि किन जटिल परिस्थितियों में उन्होंने सर्वोच्च पद को प्राप्त किया। हमारे देश के पीएम भी इसका जीता जागता उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कर्मयोग और दृढ़ इच्छा शक्ति से बाबा रामदेव ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के छक्के छुड़ा दिए। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसान परिवार में पैदा होकर सर्वोच्च मुकाम पाया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व कॉलेज में पहुंचने पर राज्यपाल को सशस्त्र बल ने सलामी दी। उन्होंने नवनिर्मित चौधरी चरण सिंह सभागार का उद्घाटन भी किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, विधायक केपी मलिक, डॉ. रेखा सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह तंवर आदि ने विचार रखे। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, झांसी की रानी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने अभिनंदन पत्र पढ़कर राज्यपाल को भेंट किया और उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक ने की। संचालन डॉ. अरुण मलिक ने किया। इस मौके पर डॉ. वजीर सिंह, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, डीपी सिंह, मुकेश वर्मा, ग्राम प्रधान वीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, बच्चू सिंह, राजीव तोमर, तहसीलदार राज बहादुर, ब्रजमोहन शास्त्री, राजगुरु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed