{"_id":"5a5902224f1c1bf3408b473a","slug":"91515782690-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा में चालीस घरों के विद्युत उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरपुड़ा में चालीस घरों के विद्युत उपकरण फुंके
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरपुड़ा में कई घरों के विद्युत उपकरण फुंके
दोघट। निरपुड़ा गांव में बिजलीघर की मशीन में फॉल्ट होने से करीब 40 घरों में ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंक गए। इससे हजारों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बिजलीघर की मशीनों को बदलवाने की मांग की।
निरपुड़ा बिजलीघर में टाउन फीडर की मशीन पुरानी हो गई है। शुक्रवार को मशीन में अचानक फॉल्ट हुआ। इस कारण गांव में लगभग 40 घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। इसके साथ ही गांव में स्थित केनरा बैंक शाखा में भी विद्युत उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने कहा कि मशीनाें को जल्द बदला जाए। अन्यथा आगे इससे भी बड़े हादसे हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मशीन को नहीं बदला गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। रोष जताने वालों में अनिल, सतेंद्र, विकास, रामकुमार, इंद्रपाल, राजेंद्र, कविंद्र आदि शामिल रहे।