{"_id":"5a53bfa14f1c1bfe7a8b5f9b","slug":"91515437985-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ में आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ में आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यज्ञ में आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की
बिनौली (बागपत)। सिरसली गांव में सोमवार को स्वस्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की।
सतबीर सिंह फौजी के आवास पर उनकी माता सुखबीरी देवी की स्मृति में यह यज्ञ कराया गया। यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां दीं। यज्ञ के ब्रह्मा पद से स्वामी सूर्यवेश महाराज ने कहा कि यज्ञ संसार रूपी भवसागर को पार कराने का सर्वोत्तम कर्म है। यज्ञ से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। जिन घरों में समय-समय पर यज्ञ होता है, वह परिवार खुशहाल रहता है। यज्ञ से वातावरण तो शुद्ध होता ही है, आत्मिक सुख की भी प्राप्ति होती है। यज्ञ में यज्ञमान सतेंद्र सिंह सपत्नीक इस दौरान यज्ञ में सतबीर फौजी, रामफल सिंह, दरियाव सिंह, रामनिवास, हरवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, राम स्वरूप, ओमबीर सिंह, कृष्णपाल, तनवीर सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आहुति देकर धर्म लाभ उठाया।