{"_id":"5a4e7e3e4f1c1b4e198b4d65","slug":"91515093566-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.9 तक पहुंचा पारा, ठंड से ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.9 तक पहुंचा पारा, ठंड से ठिठुरे लोग
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लगातार ठंड का पारा गिरा जा रहा है। 3.9 डिग्री तक लुड़कता तो जिले के लोग कंपकंपा गए। सुबह के समय हल्का कोहरा रहा, लेकिन शीत लहर के कारण सर्दी का सितम बढ़ गया है। दिन ढलते ही लोग घरों में दुबक गए। अलाव के सहारे ठंड को दूर किया।
बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री तक गिर गया। तापमान गिर जाने से सर्दी का सितम बढ़ गया। गर्म कपड़ों से भी राहत नहीं मिली। शीत लहर के कारण लोग कंपकंपा गए। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। साढ़े 12 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली, लेकिन ठिठुरन जारी रही। कुछ ही दूर धूप का लोगों को सहारा मिला, बाद में क्षेत्र हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की चपेट में आ गया। जगह-जगह सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा राहगीरों ने लिया। शीत लहर ने लोगों को जकड़ लिया है। घरों से बाहर निकालते ही ठंडी हवाओं से शरीर जकड़ जाता है। अलाव के सहारे लोग सर्दी को दूर कर रहे है, लेकिन आग से दूर होते ही सर्दी की चपेट में हो जाते है। घर और दुकानों में लोगों ने रूम हिटर से सर्दी को दूर भगा रहे है। बाइक चालकों को सबसे ज्यादा परेशान का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी के कारण ट्रेनें भी देरी से स्टेशनों पर पहुंच रही है।