{"_id":"5a47e3304f1c1bcf6d8b7085","slug":"91514660656-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों के प्रदूषित पाने से लोग हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों के प्रदूषित पाने से लोग हो रहे बीमार
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे की चतर सिंह धर्मशाला में जल पर्यावरण को लेकर राष्ट्रीय लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट ने गोष्ठी की। इसमें ट्रस्ट के संरक्षक प्रविंद्र सिंह आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में हिंडन, कृष्णा और अन्य नदियों का जल प्रदूषित हो गया है। इससे उक्त नदियों के आसपास के गांवों में बीमारियां फैल रही है। इन बीमारियों की चपेट में युवा से लेकर बच्चे और वृद्ध आ रहे हैं। निर्णय लिया 17 जनवरी 2018 को सभी किसान कलक्ट्रेट में समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन करेंगे। इसमें किसान संघ के संगठन मंत्री सुकर्मपाल राणा, दिनेश नारायण शर्मा, मनोज कश्यप, यशपाल, श्याम सिंह, कर्ण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन