{"_id":"5a38179a4f1c1b156b8bd28c","slug":"91513625498-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैमर मशीनों से मकानों में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैमर मशीनों से मकानों में आई दरार
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कृष्णा नगर के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर कॉलोनी में चल रही हैमर मशीनों को बंद कराने की मांग की और कहा यदि 21 दिसंबर तक हैमर मशीनें बंद नहीं कराई तो तो कॉलोनीवासी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
सोमवार को अमित राणा के नेतृत्व में कृष्णा नगर कॉलोनी के लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कुछ लोगों ने कॉलोनी के बीच में हैमर मशीनें लगा रखी है। इसके चलने से बहुत जोर से आवाज और कंपन्न होता है। इस कारण आसपास के कई मकानों में दरारें आ गई है और कॉलोनी के लोग रात को भी सो नहीं पाते हैं। कुछ समय पहले इन हैमर मशीनों के कारण एक मकान गिर गया था। इससे उस मकान में रहने वाले परिवार को काफी चोटें आई । अब कॉलोनी के ज्यादातर मकानों में दरारें आ गई है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलोनी के लोगों ने 29 नवंबर 2015 में भी प्रार्थना पत्र दिया । जिस पर विपक्ष के खिलाफ 18 दिसंबर 2015 को धारा 133 में मुकदमा दर्ज हुआ । इसमें आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। बार-बार तारीख दी जा रही है। उन्होंने बताया पहले हैमर चल रहे थे वो बंद नहीं हुए और नए हैमर एवं फैक्ट्री कॉलोनी के बीच में लगा दी। इस कारण कॉलोनी में प्रदूषण एवं शोर शराबा होने लगा है। इससे बच्चों को पढ़ने में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा यदि 21 दिसंबर तक हैमर मशीनें बंद नहीं कराई तो कॉलोनी के लोग 22 दिसंबर से भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इनमें अजय, रितू, पुष्पेंद्र, मुनेश, अरविंद, ओमवीर, कृष्णपाल, लोकेश, सचिन कुमार, रीता, बबीता, फुरगाना आदि रहे।