फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दूध पीकर सड़क पर गाय छोड़ी तो अर्थ दंड लगेगा

दूध पीकर सड़क पर गाय छोड़ी तो अर्थ दंड लगेगा

Wed, 13 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
दूध पीकर सड़क पर गाय छोड़ी तो अर्थ दंड लगेगा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गुराना गांव में मंगलवार को आवारा पशुओं को लेकर पंचायत हुई। इसमें शामिल लोगों से अपील की कि वे गाय और बछड़ों को सड़क पर न छोड़े। पकड़ा जाने पर आर्थिक दंड देने का निर्णय लिया।

इस पंचायत की अध्यक्षता करते ग्राम प्रधान रणधीर सिंह ने कहा देहात के गांवों मेें लगातार आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जो एक भीषण समस्या बनी गई है। आवारा पशु जहां रास्ते पर खड़े होकर आवागमन के लिए बंद कर देते हैं, वहीं किसानों के लहराते हुई फसलों को खाकर बर्बाद कर रहे हैं। इन सबका जिम्मेदार स्वयं हम हैं। पहले लोग गाय का दूध पीते हैं, लेकिन जब गाय बूढ़ी या बांझ हो जाती है तो उसे उसके बछडे़ के साथ सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। इससे उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे मनुष्य पाप का भागी बनता जा रहा है क्योंकि सड़क पर छोड़े पशु जब खेतों में फसल खाने जाते है तो खेतों में लगे ब्लेड युक्त तारों की चपेट में आकर अकाल मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की वे ऐसा न करें। तभी इन पर अंकुश लगाया जाएगा। पंचायत में निर्णय लिया यदि कोई बाहरी और गांव का व्यक्ति पशुओं को छोड़ता है तो उस पर आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। पंचायत में धर्मपाल, सत्यवीर, अजयवीर, रामपाल, ब्रह्म पाल, अमरपाल, बिजेंद्र, अशोक, प्रदीप, सुरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed