{"_id":"5a19bfaf4f1c1b78548bf417","slug":"91511636911-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी संघ ने किया निकाय चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी संघ ने किया निकाय चुनाव का बहिष्कार
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बागपत। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने कहा आंगनबाड़ी 29 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगी। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
शनिवार को संघ की पदाधिकारी परियोजना कार्यालय में पहुंची। वक्ताओं ने कहा संघ की 13 मांगें कई साल से लंबित हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। बागपत में 29 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव में निकाय क्षेत्र में रहने वाली आंगनबाड़ी संघ की पदाधिकारी मतदान नहीं करेंगी। चुनाव के बाद हड़ताल का एलान किया । इसमें सुनीता रंगा, सुषमा शर्मा, रचना शर्मा, पारूल, जय भारती, राजकुमारी, सीमा मेहता, उर्मिला, गीता, सरोज रानी, कुंती देवी, गीता देवी, संगीता रानी, राजवंती, सीमा आदि रहे।