फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईट भटठा निर्माताओं ने भरी आंदोलन की हुंकार

ईट भटठा निर्माताओं ने भरी आंदोलन की हुंकार

Sun, 26 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
ईट भटठा निर्माताओं ने  भरी आंदोलन की हुंकार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी गांव में शनिवार को ईट भट्ठा निर्माता एसोसिएशन की पंचायत हुई। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष पर झूठे आरोप लगाने पर आक्रोश जताया । साथ ही मामले की जल्द जांच कर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

इस पंचायत की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान ने की। संचालन कुशलवीर सिंह ने किया। इसमें जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान ने कहा कि एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राणा पर कुछ लोगों द्वारा लगाएं जा रहे झूठे आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने हमेशा एसोसिएशन के सदस्यों के हितों में काम करने वाले हैं, लेकिन उन पर लगाएं जा रहे अवैध वसूली के झूठे आरोपों से माहौल खराब करने और उनकी छवि खराब करने के लिए लगाएं जा रहे हैं। इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द ही विक्रम राणा पर झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन होगा। पंचायत में एक दिसंबर को बड़ौत में जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया । इसमें ईट भट्टा निर्माताओं की परेशानियों पर मंथन होगा। साथ ही इस मामले में उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसमेें किरण पाल सिंह, वेद पाल सिंह, ओमपाल, रणवीर सिंह, तेजपाल, पप्पू, ब्रजपाल, जयवीर सिंह, रूपेश तोमर, विपिन, राजपाल शर्मा, कंवर पाल, कर्ण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed