{"_id":"59ff68594f1c1b72548bb093","slug":"91509910617-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वर्ग में नोएड़ा और बालक में बागपत चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वर्ग में नोएड़ा और बालक में बागपत चैंपियन
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आखिरी दिन खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। इसमें बालिका वर्ग में एनसीपीई कॉलेज नोएडा और बालक वर्ग में मेजबान सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज चैंपियन रहा। विजेताओं को केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा एसपी जयप्रकाश ने पुरस्कृत किया।
प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने बताया कि रविवार को प्रत्येक भार वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग के 45-48 केजी में एनसीपीई कॉलेज नोएडा की खुशबू टोकस ने गोल्ड, आरजी पीजी कॉलेज मेरठ की कनिका चौधरी ने सिल्वर और मेरठ कॉलेज मेरठ की सोनिया और एसपीसी कॉलेज बागपत की शिवानी ने कांस्य पदक जीता। 48-51 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ कॉलेज मेरठ की वर्षा चौधरी ने गोल्ड, आईएन पीजी कॉलेज मेरठ की शिल्पा बालियान ने सिल्वर, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर की शिवानी ने कांस्य पद जीता। 51-54 केजी भार वर्ग में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की श्वेता ने गोल्ड, एनसीपीई कॉलेज नोएडा की उर्वशी ने सिल्वर, एसपीसी कॉलेज बागपत की काजल रानी और आंचल ने कांस्य पदक जीता। 54-57 केजी में एएस कॉलेज लखावटी की रिंकी शर्मा गोल्ड, एसपीसी कॉलेज बागपत की भावना ने सिल्वर मेडल जीता। 64-69 केजी में बुलंदशहर के आरडी पीजी कॉलेज की क्षमा रानी ने गोल्ड, एसपीसी कॉलेज बागपत की प्रियंका ने सिल्वर पदक जीता। बालिका वर्ग की चैंपियनशिप एनसीपीई कॉलेज नोएडा को दी गई, जबकि दूसरे स्थान पर मेरठ कॉलेज मेरठ की टीम रही।
बालक वर्ग के 45 से 48 केजी भार वर्ग में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के कृष्णकांत सिंह ने गोल्ड, एसपीसी कॉलेज बागपत के नितिन को सिल्वर और ब्रहम प्रकाश को कांस्य पदक मिला। 49-52 केजी भार वर्ग में एसपीसी कॉलेज बागपत के आशीष इंशा ने गोल्ड, संजय गांधी कॉलेज सरूरपुर के अमित राणा को सिल्वर, एसपीसी कॉलेज बागपत के राहुल चौधरी और एनसीपीई कॉलेज नोएडा के सतनाम सिंह को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
56-60 केजी में एसपीसी कॉलेज बागपत के बंटी सिंह ने गोल्ड, मेरठ कॉलेज मेरठ के मोंटी शर्मा ने सिल्वर, डीजे कॉलेज बड़ौत के फरमान और एनसीपीई कॉलेज नोएडा के सचिन गोस्वामी को कांस्य पदक मिला। 60-64 केजी में एसपीसी कॉलेज बागपत के सुमित को गोल्ड, एनसीपीई कॉलेज नोएडा के सन्नी चौहान को सिल्वर, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के दीपक और इसी कॉलेज के कपिल को कांस्य पदक जीता। 64 से 69 केजी भार वर्ग में एसपीसी कॉलेज बागपत के मानवेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग में मेजबान कॉलेज को चैंपियनशिप मिली। इस दौरान कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यपाल चौहान, मैनेजर सुरेंद्र चौहान, स्पोर्ट्स ऑफिसर गुलाब सिंह रूहेल, वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य जगदीश, सुनील धीमान, राकेश चौहान, अमित चौहान और प्रेमपाल चौहान मौजूद रहे।
लक्ष्य हासिल करने के लिए जी जान लगा दें: सत्यपाल सिंह
बागपत। अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगता के विजेताओं को केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में हिस्सेदारी जरूर करनी चाहिए। इससे मानसिक, शारीरिक विकास होता है। खेल कोई भी हो उसे मेहनत और मन लगाकर खेलना चाहिए, जिससे जीत जरूर मिलती है। क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। विधायक योगेश धामा ने कहा कि युवाओं के लिए वर्तमान में खेल भी बेहतर कॅरियर का विकल्प साबित हुए हैं।