{"_id":"59ff68574f1c1bc9678b9ba9","slug":"91509910615-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादुल्लापुर की टीम ने ट्रॉफी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादुल्लापुर की टीम ने ट्रॉफी जीती
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शिकोहपुर गांव में तोमर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर फाइनल मैच शिकोहपुर और सादल्लापुर के बीच हुआ। इसमें सादुल्लापुर की टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिकोहपुर की टीम ने 12 ओवर में 124 रन बनाएं। इसमें सबसे ज्यादा रन अजय तोमर ने 66 रन और शुभम ने 40 रन बनाए और तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सादुल्लापुर की टीम में कप्तान मनीष तोमर ने सर्वाधिक 70 रन बनाए और फाइनल मैच जीत लिया। सादुल्लापुर की ओर से हरेंद्र ने 4 विकेट लिए। मैन ऑफ दॉ मैच मनीष तोमर रहे। मैन ऑफ दा सीरिज हरेंद्र रहे। फाइनल मैच की ट्रॉफी मुख्य अतिथि राजू मास्टर जी ने विजेता टीम के कप्तान मनीष तोमर को ट्राफी और 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। खुशी जताने वालों में अमित तोमर आर्मी, पुष्पेंद्र ठेकेदार, चौधरी नेपाल सिंह, चौ. वीरपाल सिंह, मा. कालूराम, आर्यवीर, राकेश, विनोद, सरजीत सिंह, मोनू, अमित तोमर आदि रहे।