{"_id":"59fcccc54f1c1b6d548bab3d","slug":"91509739717-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से संक्रामक रोगों की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से संक्रामक रोगों की आशंका
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव से संक्रामक रोगों की आशंका
बालैनी। दत्तनगर गांव में जल निकासी न होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
बालैनी क्षेत्र के दत्तनगर गांव में जल निकासी का कोई रास्ता नहीं है। इस कारण गलियों में जलभराव की समस्या रहती है। निकासी न होने के कारण गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है। शिकायतों के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई है। नालियों के पानी की निकासी के कारण यह परेशानी गांव के लोग झेल रहे है। आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। वहीं बुखार के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। गांव के बिल्लू, जगमाल, नरेंद्र, सुशील, पदम, बाबू, सतपाल, रणबीर, सतबीर, राजकुमार, गुरुवचन ने बताया कि हमने पानी की निकासी के लिए कई बार ग्राम प्रधान, विधायक और सांसद को प्रार्थना पत्र दें चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। चेतावनी दी जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करेंगे। डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की।