{"_id":"59fb74be4f1c1bca678b8d4d","slug":"91509651646-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्ती परिषद का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्ती परिषद का तहसील में प्रदर्शन
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर केरल में राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े लोगों पर लगातार हो रहे हिंसक हमलों और मार्क्सवादियों द्वारा की जा रही हिंसा को अविलंब रोकने की मांग की।
बृहस्पतिवार को एबीवीपी कार्यकर्ता जिला संयोजक अंकुर ठाकुर के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा विगत 18 माह में 18 ऐसे केरल वासियों की हत्या सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा की गई है, जो गैर वामपंथी विचारधारा के हैं। जिन 18 लोगों की हत्या हुई है, इनमें से 14 लोग आरएसएस, बीजेपी और बीएमएस से जुड़े है। मृतकों में से एक महिला है और कुछ व्यक्ति समाज के सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े तबके से संबंध रखते हैं।
उन्होंने वर्तमान में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में राज्य सरकार केरल में है। सरकार दोषियों को दंडित करने के लिए कोई आवश्यक कदम नहीं उठा रही है। बाद में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर मांग की कि निष्पक्ष पुलिसिंग के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए, ताकि पक्षपात राहित जांच संभव हो सके। राजनीतिक हत्याओं और हिंसक घटनाओं से संबंधित सभी तात्कालिक मामलों की जांच सीबीआई से कराई जाए। इनमें अंकुर चौधरी, हैप्पी, आकाश चौधरी, विनित स्वामी, दीपक चौधरी, अक्षय, अजय तोमर आदि रहे।