फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नहीं उठने दिया पोषाहार, चुनाव का बहिष्कार

नहीं उठने दिया पोषाहार, चुनाव का बहिष्कार

Fri, 03 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
नहीं उठने दिया पोषाहार, चुनाव का बहिष्कार
बागपत/छपरौली। राज्य कर्मचारियों का दर्जा और मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। परियोजना कार्यालय से पोषाहार को नहीं उठने दिया । आंगनबाड़ियों ने छपरौली में प्रदर्शन किया। मानदेय न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का कार्य बहिष्कार के बाद धरना जारी है। बृहस्पतिवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बच्चों को दिया जाने वाला पोषाहार को कार्यालय से नहीं उठने दिया। चेतावनी दी जब तक मांग पूरी नहीं होगी कार्य नहीं होने देंगे। छपरौली में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन। जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने बताया कि सरकार से अपना हक लेकर रहेंगे। कुछ लोग धरने को समाप्त होने की अफवाह फैला रहे है जो गलत हैं। उनका धरना तब तक जारी रहेगा तक मांग पूरी नहीं हो जाती है। उनसे जुड़ी सभी सेवाओं को बंद करवा दिया जाएगा। चुनाव का बहिष्कार के साथ किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं डालेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा एक वर्ष से छपरौली की आंगनबाड़ियों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है जो गलत है। मानदेय न मिलने से बहनों को दिक्कत पहुंच रही है। इस संबंध में डीपीओ से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। मानेदय में आ रही बाधाओं का संज्ञान लेंगे, प्रदेश स्तर से उनका समाधान कराया जाएगा। इसमें जिला उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, दर्शना, मुनेश, राजवती, ओमकारी, बिमला, उर्मिला, कौशल, वीरमती, गीता, अनीता, गीता, सविता, इंद्रेश, पारुल, रचना, सुनीता, शबनम, शांति, बबीता, अंजू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed