{"_id":"59c175ca4f1c1b30688b571c","slug":"91505850826-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी बनी मिस फ्रेशर्स, चारू के सिर सजा मिस ब्यूटी का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी बनी मिस फ्रेशर्स, चारू के सिर सजा मिस ब्यूटी का ताज
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षी बनी मिस फ्रेशर्स
बिनौली (बागपत)। मां अम्बा बालिका डिग्री कॉलेज में मंगलवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुत देकर मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभांरभ प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री और महासचिव रवि पंवार ने किया। कार्यक्रम मेें राधा, काजल, गूंजन ने सरस्वती वंदना, विनीता, शिखा, कनिष्का, शालू ने स्वागत गीत, प्रीति, काजल ने प्रेम रतन धन पायो, आयुषी ने आयो रे म्हारा ढोलना, नईमा ने मोरनी ने मेरा मन मोह लिया, आरती ने नृत्य संग शिव स्तुति देकर सबको भाव विभोर कर दिया। इस दौरान बीए प्रथम की छात्रा साक्षी को मिस फ्रेशर्स ,बीएससी प्रथम की चारू पारशर को मिस ब्यूटी चुनी गयी। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष कालूराम धामा , संचालन उसबा और अपूर्वा ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शबाना, डॉ. संजीव, डॉ. रवि कुमार, संदीप कुमार, सोनिया वर्मा, वर्षा, प्रवेश वर्मा, शोबरा, अनु कौशिक मौजूद रहे।