{"_id":"59a866be4f1c1b56738b4a58","slug":"91504208574-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर लाइन बदलवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर लाइन बदलवाएं
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रंछाड़ के ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने और गांव में किनौनी शुगर मिल का स्थानीय तौल केंद्र लगवाने की मांग की। अधीक्षण अभियंता से मिलकर ग्रामीणों ने कहा जर्जर लाइन से कई बार हादसे हो चुके हैं। ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को ग्रामीण अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह से मिले। ग्रामीणों ने कहा उनके खेतों के ऊपर से पिछले कई सालों से जर्जर लाइन गुजर रही है, इससे कई बार फसलें जल चुकी हैं। इस लाइन को बदलवाने की मांग पहले भी की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गांव में ओवरलोड के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या भी रखी। अधीक्षण अभियंता ने समाधान का भरोसा दिलाया। उधर, ग्रामीणों ने जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार से मुलाकात की। किनौनी शुगर मिल के तौल केंद्र को स्थायी करने की मांग की। इसमें वीरेंद्र सिंह, यतेंद्र सिंह, रविंद्र हट्टी, राजपाल सिंह, कुलदीप सिंह, सतपाल सिंह, सुखबीर सिंह, कालू आदि रहे। डीसीओ ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया।