{"_id":"598372dd4f1c1b98628b4729","slug":"91501786845-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी की बरामदगी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी की बरामदगी के लिए प्रदर्शन
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध हालात में लापता किशोरी को पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। इसके विरोध में किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है।
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया उसकी बेटी का 24 जुलाई को घर से ही गांव का दूसरे समुदाय का युवक बहला - फुसलाकर ले गया था। पता चलने पर बेटी को काफी तलाश किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक न बेटी को बरामद किया और न ही आरोपी को गिरफ्तार। इससे वे परेशान है। उसने अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ बृहस्पतिवार को कोतवाली में प्रदर्शन कर बेटी की बरामदगी की मांग की। दूसरी तरफ कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा लड़की की बरामदगी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कामयाबी मिलगी।